मझोली: ग्राम इंद्राना में किराए के ट्रैक्टर को बेचने का मामला, मझौली थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस कर रही है जांच
मझौली थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने रविवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि बघराजी के रहने वाले कपिल साहू ने रिपोर्ट लिखाई कि उसने अपना ट्रैक्टर ट्राली दीपक पुरी गोस्वामी निवासी इंद्राना को किराए पर दिया था जब वह उसे किराया लेने के लिए गया तो ना तो ट्रैक्टर मिला ना ही किराया बाद में पता चला कि ट्रैक्टर धोखाधड़ी कर बेंच दिया गया है मझौली पुलिसमामले की जांच कर रही है।