मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में गाय चराते समय आकाशी बिजली गिरने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
बताते चले कि मड़िहान थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में शुक्रवार की शाम लगभग 5:30 बजे शिवकुमार कोल 45 वर्ष पुत्र दशरथ अपनी गायों को चराने के लिए गांव के एक आम के बगीचे में गए थे इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई जिसमें आकाशी बिजली सीधे शिवकुमार पर गिरी जिन्हें मड़िहान अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया