जगाधरी: जगाधरी थाने के अंतर्गत नौवीं क्लास की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस को दी शिकायत तो तीन पर मामला दर्ज
लड़की के पिता ने शिकायत देते बतलाया कि उसकी लड़की नौवीं क्लास में पढ़ती है। और उसके साथ उसके साथ पढ़ने वाले लड़के ने छेड़खानी की जिसमें उसके दो और साथियों ने उसका साथ दिया। जिस पर उन्होंने इस की शिकायत पुलिस को दी है जिस पर पुलिस ने पिता की शिकायत पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई को शुरू किया है।