यमुनानगर रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। रेलवे लाइन पार करते समय यह हादसा हुआ है, हालाँकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया है। 72 घंटे तक परिजनों का इंतजार किया जाएगा।