गुण्डरदेही: ग्राम सलोनी में रोड किनारे स्थित अवैध ईट भट्ठे के प्रदर्शन से राहगीर परेशान, काले धुएं से पर्यावरण को हो रहा है नुकसान
अर्जुन्दा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सलोनी में रोड किनारे स्थित एक अवैध ईट भट्ठे से वहाँ से गुज़रने वाले राहगीरो और ग्रामीण काफ़ी परेशान हो चुके हैं ग्रामीणों ने बताया कि इस अवैध ईट भट्ठे से उड़ने वाले एक काले धुएं कभी कभी हमारी आँखों में घुस जाते हैं इसके साथ ही बड़े बुज़ुर्गो को साँस लेने में भी काफ़ी परेशानी होती है जिससे हम सभी अब काफ़ी परेशान हो चुके हैं बताया जा रहा है कि यह ईट भट्ठा सलोनी निवासी राकेश देशमुख नामक एक व्यक्ति के द्वारा चलाया जा रहा है जिस पर अब कार्यवाही की माँग उठ रही है।