मऊरानीपुर: गेहूं बेचने को दर-दर भटक रहे किसान, मऊरानीपुर मंडी में कई दिनों से खड़े ट्रैक्टर, खरीद न होने पर फूटा आक्रोश
मऊरानीपुर नवीन गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान कई दिनों से ट्रैक्टरों में गेहूं लेकर मंडी में खड़े हैं, लेकिन अब तक उनकी उपज की खरीद नहीं हो सकी है। किसानों ने जटिल प्रक्रिया, बारदाने की कमी और खरीद में देरी को लेकर नाराजगी जताई है।