पीपलदा: विनायका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण होने के बाद भी भवन में लगा ताला, चिकित्सा विभाग को नहीं हुआ हैंड ओवर
Pipalda, Kota | Jun 20, 2025 जिले के इटावा उपखंड के विनायका गांव में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नए भवन के लोकार्पण के बाद भी नए भवन में शिफ्टिंग नही हो पाया है। वही ठेकेदार द्वारा अभी भवन हैंड ओवर नही किया गया है। शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे अस्पताल के भवन पर ताला लगा हुआ था। इस बारे में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कार्यालय से चिकित्सा विभाग को नए भवन में शिफ्टिंग करने के निर्देश दिए है।