भानपुरी: बाकेल में डिजिटल क्रांति का आगाज, जिला पंचायत अध्यक्ष ने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का किया लोकार्पण
*जगदलपुर, 8 मई 2026/* ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और शासन की योजनाओं को सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुँचाने की दिशा में शुक्रवार को बस्तर विकासखंड की ग्राम पंचायत बाकेल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली। यहाँ नवनिर्मित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का भव्य शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस केंद्र की