रेवाड़ी उपायुक्त पार्थ गुप्ता के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न पेट्रोल पंपों की जांच सभी एस.डी.एम., जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक तथा विधि माप विज्ञान निरीक्षक द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान पेट्रोल एवं डीजल की मात्रा एवं गुणवत्ता दोनों की जांच की जाती है।