गोरखपुर के बड़हलगंज में एक स्कार्पियो की टक्कर से एक व्यापारी की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए थे, जिनमें से एक का इलाज अभी भी जारी है। घटना 1 अक्टूबर की रात को हुई थी। बड़हलगंज कोतवाली में प्रमोद विंद ने शिकायत दर्ज कराई है।