आज दिनांक 15.07.2026 को पुलिस आयुक्त, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल, श्रीमती पूनम सिरोही द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त खेरागढ़ कार्यालय का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, विभिन्न रजिस्टरों, लंबित प्रकरणों, साफ-सफाई एवं कार्यालय व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा जनहित एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, तत्परता एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
#UPPolice