फुलवारी: फुलवारी शरीफ समेत कई इलाकों में हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत
Phulwari, Patna | Apr 29, 2026 बीते कई दिनों से भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। गर्मी की वजह से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा था लेकिन बुधवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बुधवार शाम करीब 6:00 बजे से ही तेज हवाओं के साथ भारी बारिश ने लोगों को राहत दी है। फुलवारी शरीफ समेत फुलवारी के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। इस बारिश की वजह से लोगों ने राहत की सास ली है।