आरा: सियाडीह के समीप बेलगाम पिकअप ने तीन दोस्तों को कुचल दिया, एक की मौत और दो की स्थिति गंभीर
Arrah, Bhojpur | Mar 3, 2026 आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव के समीप मंगलवार की शाम बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर बैठे उसके दो दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।