कटनी ग्रामीण: रीठी तहसील में करोड़ों की टंकी, गांव बूंद-बूंद पानी को तरसे, हर घर नल जल योजना बनी शोपीस
कटनी जिले की रीठी तहसील से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना जमीन पर दम तोड़ती नजर आ रही है। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई पानी की टंकियां आज भी चालू नहीं हो पाई हैं, और ग्रामीण आज भी साफ पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।