कानपुर: कम्युनिस्ट पार्टी ने हाउस टैक्स की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी का विरोध करते हुए नगर निगम में किया प्रदर्शन
बढ़े हाउस टैक्स, रैन बसेरों पर अवैध कब्जे, सड़कों पर मार्ग प्रकाश की व्यवस्था को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से नगर निगम में मंगलवार 1:30 बजे प्रदर्शन किया गया। कम्युनिस्ट पार्टी के गोविंद नारायण ने बताया कि कानपुर में हाउस टैक्स की दरों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की गई है। जिसका भुगतान किया जाना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया है