गुण्डरदेही: चिचलगोंदी के नेमीचंद निषाद का अग्नि वीर आर्मी में हुआ चयन, परिवार और गाँव वालों में खुशी की लहर
कहते हैं कि अगर मेहनत सच्ची हो और दोस्त साथ हों, तो मंजिल जरूर मिलती है। बालोद जिले के चिचलगोंदी क्षेत्र के एक युवक ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। गुण्डरदेही ब्लॉक के चिचलगोंदी के एक युवक जो पढ़ाई के साथ साथ रोज़ाना अपने दोस्तों के साथ मैदान में पसीना बहाता था जिसका अग्निवीर योजना अंतर्गत भारतीय सेना में चयन हुआ है। इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। गांव के लोगों के अनुसार नेमी चंद निषाद ने कभी हार नहीं मानी। सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।