कोंडागांव: कोंडागांव जिले में 5 पुनर्वासित लोगों को शासन की योजना के तहत मिला मछली जाल का लाभ, मछली पालन से बनेंगे आत्मनिर्भर
शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित एवं पुनर्वासित व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न आजीविका गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज शनिवार दोपहर 3 बजे कोंडागांव नगर के बंधा गार्डन में आयोजित किसान मेला के दौरान पुनर्वासित व्यक्तियों को मत्स्य पालन का उन्नत प्रशिक्षण प्रदान कर मछली जाल