बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सहिजना के मनवरिया गांव में एक-38 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में मिला है। मृतक की पहचान मनवरिया निवासी जमीन पुत्र रहीम के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।