छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में दर्शन के दौरान मुंबई निवासी 63 वर्षीय सतीश कामद की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद बागेश्वर धाम पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही परिजन मुंबई से छतरपुर पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद आज 18 जून सुबह करीब 11:00 बजे सागर रोड स्थित भैंसासुर मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया।