धमतरी शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित विकास कार्यों का महापौर नगर निगम धमतरी श्री रामू रोहरा एवं कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सिहावा चौक स्थित निर्माणाधीन अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी एजेंसियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
#dhamtari #chhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh
8 views | Dhamtari, Chhattisgarh | Oct 22, 2026