कानपुर: बर्रा थाना क्षेत्र स्थित बर्रा-7 में बच्चे को सांप ने काटा, रेस्क्यू कर खतरनाक सांप को पकड़ा गया
बर्रा थाना क्षेत्र स्थित बर्रा-7 कल्याण हॉस्पिटल के पीछे घर में खेल रहे बच्चे को सांप ने काट लिया। बच्चे को सांप काटने की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। बच्चे को परिजनों हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने सांप पकड़ने के लिए नगर निगम की टीम को बुलाया। कई घंटे की मस्सकत के बाद सांप को पकड़ा जा सका