फिरोज़ाबाद: थाना लाइनपार पुलिस ने लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को सकुशल परिजनों से मिलवाया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना लाइनपार व सर्विलांस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ 20 वर्षीय युवती अर्चना पुत्री राधा किशन को मथुरा के गोवर्धन चौराहा से सकुशल बरामद कर गुरूवार शाम 5 बजे क़रीबन परिजनों के सुपुर्द किया। युवती 17 जून को थाना लाइनपार क्षेत्र के दतौजी खुर्द से लापता हुई थी।