बरवाडीह: झामुमो नेता के घर पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, भाजपा सांसद प्रतिनिधि ने दी तीखी प्रतिक्रिया
बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद मोहल्ला में सोमवार सुबह 11 बजे के करीब अफरा-तफरी मच गई, जब झामुमो नेता गुलाम अशगर के घर के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार अचानक टूटकर उनकी छत पर गिर पड़ा। जिसको लेकर भाजपा चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह के बरवाडीह प्रखंड के प्रतिनिधि दीपक कुमार ने बिजली विभाग पर तीखा प्रतिक्रिया दिया है।