टिकारी: टिकारी प्रखंड के 4 युवकों ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में लहराया परचम, बधाई देने वालों का लगा तांता
Tikari, Gaya | Jun 21, 2026 टिकारी के 4 होनहार ने 70 वीं BPSC में अपने परिवार और ग्राम के साथ टिकारी प्रखंड का नाम रौशन किया है। इन होनहार प्रतिभागी में सिमुआरा निवासी शेषांक सिन्हा का डीएसपी, हरना निवासी कन्हैया लाल नंदन का प्रोबेशन ऑफिसर, सदोपुर निवासी विकास कुमार का बीडीओ और टिकारी नगर परिषद निवासी रागिब नौशाद का प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ है। जिसपर बधाई देने वालों का तांता लगा है।