डलमऊ: पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने जनपद में छठवां स्थान प्राप्त करने वाली उम्मे हबीबा को किया सम्मानित
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में छठवां स्थान प्राप्त कर डलमऊ कस्बे का नाम रोशन करने वाली चौहट्टा मोहल्ला निवासी छात्रा उम्मे हबीबा को सम्मानित करने के लिए रविवार को समय लगभग 6 बजे पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्रा को फूल-माला एवं बुके देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।