देहात कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा फाल के पास पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली मारी है। जिम की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पांचवा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। चार आरोपी को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों को जल्द पड़कर जेल भेजा जाएगा।