सुसनेर: सिस्टम की लापरवाही से इतवारिया बाजार में तड़पकर मर गई गाय, फोन करने पर भी नहीं पहुंचे जिम्मेदार
नगर के इतवारीया बाजार क्षेत्र में शनिवार की दोपहर में निराश्रित गायों ने गंभीर हालत में सड़क किनारे तड़पत कर दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार काफी देर तक दोनों गायें दर्द से कराहती रहीं, जिसमें से एक गाय ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद नरेंद्र कांवल एवं ओम बैरागी ने मानवता दिखाते हुए करीब दो घंटे तक गायों को बचाने का प्रयास किया।