बालोद जिले के डौंडी नगर में कंगला मांझी कॉलेज के पास मेन रोड पर हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही आर्टिका कार को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में कार सवार यासकरण नायक और आकाश बोरकर की मौत हो गई। दोनों का सोमवार दोपहर 1 बजे पोस्टमार्टम के बाद गृह ग्राम पिस्दापारा डौंडी में अंत