घोसवरी: घोसवरी प्रखंड के पीड़ित दंपत्ति ने सम्यागढ़ थाना, एएसपी बाढ़ व अंचलाधिकारी से न्याय न मिलने पर SDO से लगाई गुहार
घोसवरी प्रखंड के सम्यागढ़ थाना क्षेत्र के कुर्मीचक गांव में दो भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर एक भाई के साथ कथित रूप से ज्यादती करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित राजेश पाण्डेय ने बुधवार को दोपहरबाद लगभग 3 बजे बताया कि 2023 में घर का बंटवारा हुआ था उसके बाद से इनके हिस्से का मकान उन्हें नहीं दिया जा रहा है। उसी मकान में वे एक रूम में गुज़ारा कर रहे हैं।