झांसी: झांसी स्टेशन पर प्लेटफार्म के स्टाल में वेंडर ओवर रेटिंग कर बेच रहे सामान, यात्री ने वीडियो बनाकर किया वायरल
Jhansi, Jhansi | May 17, 2025 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगी स्टॉल पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों के समान को वेंडर धड़ल्ले से ओवररेटिंग कर बेच रहे हैं। जब एक मुसाफिर ने स्टॉल पर जाकर चिप्स का पैकेट खरीदा तो वेंडर 20 रुपए मांगने लगा यात्री ने विरोध कर कहा कि इस पर15 रुपए का रेट डाला है। वेंडर ने चिप्स का पैकेट छीन लिया और कहा लेना हो तो लो 20 रुपये का ही मिलेगा।