कुशलगढ़: देवशयनी एकादशी पर प्राचीन राम मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा, बच्चों और महिलाओं की भक्ति बनी आकर्षण
देवशयनी एकादशी के अवसर पर रविवार को कुशलगढ़ के प्राचीन राम मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। भगवान की विशेष आरती, भजन-कीर्तन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन में महिलाओं की सर्वाधिक उपस्थिति रही, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने सभी का ध्यान