फतेेहपुर: आंधी-तूफान से बाराबंकी में हाहाकार, सड़क पर गिरे पेड़ और बिजली ठप हुई
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे सड़क यातायात और बिजली व्यवस्था ठप हो गई। फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर धौंसार पुरवा गांव के पास एक बड़ा बबूल का पेड़ सड़क पर गिर गया।