नारायणपुर: तेज आंधी-तूफान में गंगा नदी में पलटी नाव, मछुआरे की दर्दनाक मौत
परबत्ता थाना क्षेत्र के बहतरा गांव में देर रात आए तेज आंधी-तूफान के दौरान गंगा नदी में नाव पलटने से 59 वर्षीय मछुआरे छठ्ठ सहनी की डूबकर मौत हो गई। बताया गया कि वह नाव पर रहकर मछली पकड़ने का काम करते थे। घटना के बाद परबत्ता थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।