कटंगी: कटंगी क्षेत्र में आंधी-तूफान का कहर, दर्जन भर गांव अंधेरे में डूबे
क्षेत्र में अचानक आए तेज आंधी-तूफान और जोरदार बारिश ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी। देखते ही देखते कई विशालकाय वृक्ष जमींदोज हो गए और बिजली के खंबे धराशायी हो गए। इस प्राकृतिक आपदा ने ग्रामीण अंचलों की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया। दर्जनभर से भी अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई और करीब 18 घंटे तक ग्रामीण अंधेरे में डूबे रहे। 14 मई की सुबह 11 बजे तक भी कई गां