कटंगी: उमरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
कटंगी से बालाघाट जाने वाले मुख्य मार्ग पर ग्राम उमरी में हीरो एजेंसी के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने लापरवाहीपूर्वक सामने से आकर एक दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे ग्राम जाम निवासी अनिल पिता बस्तीराम बगारे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे उनके साथी प्रदीप गजभिए को भी मामूली चोट आई।