गोरखपुर: खोराबार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसहा की पास मिले लाश की हुई शिनाख्त सीओ कैंट ने दी जानकारी
खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव के पास कल सुबह एक अज्ञात लाश मिली, मुंह पर खून लगा हुआ था गले पर चोट का निशान था। जिससे आशंका जताया जा रही था कि इसकी हत्या हुई है परंतु शिनाख्त नहीं हो पाया था जिसको लेकर खोराबार पुलिस की टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि यह शख्स देवरिया का रहने वाला है। इसके बेटे ने ही संपत्ति के विवाद में अपने साथी के साथ हत्या की है।