फुलवरिया: कोयलादेवा का युवक कंबोडिया में बंधक बना, इलाके में सनसनी, मां ने एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव निवासी एक युवक को कंबोडिया में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित युवक सुरेंद्र प्रसाद का पुत्र रोहित कुमार बताया जा रहा है। जिसे विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित एजेंट ने फर्जी तरीके से कंबोडिया भेज दिया। जहां उससे जबरन गलत कार्य कराए जाने का आरोप है ।