बहराइच: रोडवेज परिसर में रोडवेज कर्मियों ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ किया प्रदर्शन, शहर से बाहर करने की की मांग
सोमवार को रोडवेज परिसर मे रोडवेज कर्मियों ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान रोडवेज परिसर से रोडवेज की बसों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया। रोडवेज कर्मियों ने मांग की है कि डग्गामार वाहनो को शहर से बाहर किया जाए क्योंकि डग्गामार वाहनो के कारण सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। रोडवेज कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की।