टिकारी: जिला परिषद सदस्य के मां के निधन पर टिकारी विधायक ने शोकाकुल परिजन से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना
Tikari, Gaya | Jun 17, 2026 टिकारी जिला परिषद क्षेत्र संख्या 4 के सदस्य सुरेश यादव की माँ बरती देवी के कुछ दिन पूर्व हुए असामयिक निधन उपरांत बुधवार रात्रि टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी ने उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। साथ ही इस दुखद घड़ी में परिजनों को सांत्वना एवं ढांढ़स बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनो के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।