गुरारू: महुली गांव में ट्रांसफार्मर से 500 मीटर AB केबल चोरी, 1.2 लाख का नुकसान
Guraru, Gaya | Jul 6, 2026 थाना क्षेत्र के महुली गांव में अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर से जुड़ी करीब 500 मीटर AB केबल चोरी कर ली। इस घटना से बिजली विभाग को लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये की क्षति हुई है। मामले को लेकर कनीय विद्युत अभियंता संजय चौधरी ने गुरारू थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।