सगड़ी: बिलरियागंज थाना क्षेत्र में अज्ञात बाइक की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Sagri, Azamgarh | Jun 22, 2026 आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई । घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के मन्दरेपुर गांव निवासी लौकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया। उनके भाई संतोष कुमार रात काम करके शिवनगर से घर आ रहे थे ।