सागर नगर: लोकल यूथ सर्वेयरों ने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा, कैडर तय कर नियमित रोजगार की मांग की
लोकल यूथ महासंघ मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों ने मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। राजस्व विभाग में कार्यरत लोकल यूथ सर्वेयरों का कैडर निर्धारित कर उन्हें नियमित रोजगार देने की मांग की गई है।महासंघ ने बताया कि जुलाई 2024 में शासन के आदेश के तहत एमपी भू-अभिलेख पोर्टल से लोकल यूथ राजस्व सर्वेयरों की नियुक्ति हुई थी।