चंदनकियारी: दामुडीह में PMAY 2.0 ग्राम सभा में हंगामा, पंचायत सचिव हटाने की मांग
चंदनकियारी प्रखंड स्थित दामुडीह पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लाभुक चयन हेतु बुलाई गई ग्राम सभा हंगामे की भेंट चढ़ गई। गुरुवार समय लगभग 11 बजे बताया गया कि चयन प्रक्रिया में अनियमितता और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। विवाद बढ़ने पर पंचायत सचिव सुमित घोष के बैठक छोड़कर चले जाने से ग्रामीण और आक्रोशित हो गए।