जगाधरी: गांधीनगर फाटक के पास से घरों में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को अपराध शाखा दो की टीम ने गिरफ्तार किया
शुक्रवार को 5:00 प्रेस रिलीज जारी करते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। जिसे 4 लाख 8 हजार रुपए की राशि भी बरामद हुई है। जो कि इन्होंने लोगों के घरों से चोरी की थी।जिसके बाद तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।