जगाधरी: तेजली में 1.70 करोड़ रुपए की लागत से बने सामुदायिक केंद्र का यमुनानगर विधायक ने किया उद्घाटन
शुक्रवार को 2:00 बजे एक करोड़ 70 लख रुपए की लागत से बने सामुदायिक केंद्र का यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने शुभारंभ कर दिया। विधायक ने इस मौके पर लोगों को पार्टी की आगामी नीतियों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा की सामुदायिक केंद्र बनने से आसपास के लोगों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।