चैनपुर: रामपुर गांव पुलिस छावनी में रहा तब्दील, माले नेताओं ने गोलीकांड पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया
चैनपुर प्रखंड के रामपुर गांव शुक्रवार को पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। भूमि विवाद में हुई गोलीबारी से मौत मामले में भाकपा माले ने प्रतिरोध संकल्प सभा की घोषणा की थी, हालांकि इस आयोजन से दो दिन पहले मेदिनीनगर सदर एसडीएम ने निषेधाज्ञा लागू कर दी थी। इस कारण पलामू सीमा से सटे गढ़वा के कोटा गांव में संकल्प सभा हुई।