आमला: तीरमहू गांव में शॉर्ट सर्किट से 5 एकड़ गेहूं व गन्ना की फ़सल जली, तहसीलदार ने किया दौरा
Amla, Betul | Mar 23, 2026 आमला तहसील में 23 मार्च को 1 बजे करीब आमला तहसील के तिरमहू गांव में तीन किसानों के गेहूं व गन्ना बाड़ी की फ़सल में बिजली की शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई है। किसानों को काफ़ी बड़ा नुकसान पहुंचाया है। घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग की टीम और आमला तहसीलदार मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और किसानों का पंचनामा तैयार कराया है।