डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित वार्ड संख्या 23 में लंबे समय से चली आ रही नाली ओवरफ्लो की समस्या के समाधान की दिशा में नगर परिषद ने पहल शुरू कर दी है। गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे से ही टैंकर लगाकर नाली से ओवरफ्लो हो रहे पानी का निकास कराया गया।