पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र में दास नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम
Purnea East, Purnia | Jun 26, 2026
पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र के ज्ञानडोभ पंचायत में दास नदी में डूबने से 10 वर्षीय एक मासूम की मौत हो गई. करीब 13 घंटे तक चले तलाश अभियान के बाद घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर नदी में तैरता हुआ शव मिला.घटना के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.मृतक की पहचान भुना गांव निवासी हरीश के 10 वर्षीय अली के रूप मे हुई है.