खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार की शाम पांच बजे तक परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 50 महिलाओं का सफल ऑपरेशन किया गया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्र प्रकाश ने बताया कि यह अभियान पूरे शीतकाल तक जारी रहेगा। आगामी 15 दिसंबर तक यह विशेष अभियान चलेगा।